फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नए वर्ष में मंडल को मिलेंगे चार ओएसडी

Thu, 01 Jan 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के सभी चार जिलाधिकारियों को नव वर्ष में नए ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) मिल जाएंगे। डीएम गोंडा के ओएसडी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए, जबकि बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में यह पद पहले से ही रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन


डीएम बहराइच के ओएसडी के रूप में तैनात रक्षाराम वर्मा को मंडलायुक्त कार्यालय से संबद्ध किए जाने के बाद से वहां की व्यवस्था अस्थायी रूप से केके श्रीवास्तव देख रहे हैं। करीब एक वर्ष पूर्व बलरामपुर से सुरेश उपाध्याय तथा दो वर्ष पूर्व श्रावस्ती से रामानंद की सेवानिवृत्ति के बाद से ओएसडी पद पर किसी की तैनाती नहीं हो सकी थी।

अब जिले के विभिन्न कार्यालयों में तैनात चार कर्मचारी ओएसडी पद पर पदोन्नति पा चुके हैं। आयुक्त कार्यालय में तैनात रवींद्र कुमार व शिव गोपाल तिवारी, आयुक्त कैंप कार्यालय के वीरेंद्र बहादुर तथा कलेक्ट्रेट के राम आशीष यादव की पदोन्नति ओएसडी के रूप में हुई है। जल्द ही इनके पदस्थापन की संभावना है।
विज्ञापन

इसके साथ ही मंडलायुक्त कार्यालय में संबद्ध ओएसडी रक्षाराम वर्मा अब निजी सहायक (पीए) के रूप में पदोन्नत हो चुके हैं। वे भी शीघ्र ही नया उत्तरदायित्व संभालेंगे। डीएम गोंडा के ओएसडी शिवराज शुक्ल बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। अब इन नव पदोन्नत कर्मचारियों की तैनाती की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें