मनकापुर (गोंडा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है। एसआई संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार को कंट्रोल रूम 112 पर मोबाइल से कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई संचार विहार निवासी संपूर्णानंद शुक्ला पुत्र राकेश कुमार शुक्ला द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी की सूचना कंट्रोल रूम 112 थाना के सीयूजी नंबर पीआरवी 891 को दी गई थी।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जान से मार देने की धमकी का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। मालूम हो कि गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के गोंडा आगमन के कुछ ही घंटे पहले कंट्रोल रूम की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी युवक को आईटीआई संचार विहार में स्थित आवास से धर दबोचा और कोतवाली ले आयी।