फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलर्डर डालकर फरार हुआ ठेकेदार, ग्रामीणों ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। ग्राम पंचायत बेलवा बाजार के त्रिलोकीनाथ मंदिर से मल्लापुर को जाने वाली सड़क पर ठेकेदार करीब छह माह पूर्व पत्थर डालकर सड़क निर्माण कार्य बिना पूरा कराए चला गया। जिसके चलते लोगों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ता है। यहां के लोगों ने विभागीय अधिकारियों एवं जिलाधिकारी को एक पत्र देकर सड़क के निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बेलवा बाजार के त्रिलोकीनाथ मंदिर से गंगूबरी, बेल्हा होते हुए मल्लापुर तक 7:30 किलोमीटर की लंबी सड़क लोगों की मांग पर विधायक निधि से निर्माण की स्वीकृति मिली थी। संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। विभागीय अधिकारियों की शिथिलता के चलते ठेकेदार द्वारा सड़क पर पत्थर डालकर बिना कार्य पूर्ण कराए ही काम छोड़ कर चले गए। जिससे लोगों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है।
ऐसी स्थिति में ग्राम प्रधान राकेश कुमार पांडेय, फारूख खां,यसवन्त लाल वर्मा, ओंकार नाथ दास, सुरेश तिवारी, बृजेश पाण्डेय, श्यामू, सहित कई लोगों ने गुरूवार को जिला प्रशासन को पत्र देकर सड़क को जल्दी बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें