फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला से मारपीट में दोषी को छह माह की परिवीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भूमि विवाद में महिला से मारपीट करने के मामले में एडीजे प्रथम सूर्य प्रकाश सिंह ने ओम प्रकाश तिवारी उर्फ नानबाबू को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे धारा 323 के तहत दोषसिद्ध करते हुए परिवीक्षा अधिनियम का लाभ दिया और छह माह की परिवीक्षा पर छोड़ने का आदेश दिया।
विज्ञापन

मामला परसपुर के लालपुर भौरीगंज गांव का है। अभियोजन के अनुसार, 16 मई 2021 को भूमि विवाद में ओम प्रकाश और उसके पिता पारसनाथ तिवारी ने शोभा तिवारी के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की थी। आरोप था कि लाठी-डंडों से हमला कर शोभा के सिर पर चोट पहुंचाई गई। इस मामले में पहले एनसीआर दर्ज हुई थी। बाद में चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर धारा 308 की बढ़ोतरी की गई थी। विचारण के दौरान पारसनाथ तिवारी की मृत्यु होने पर उनके खिलाफ कार्यवाही समाप्त कर दी गई। अदालत ने साक्ष्यों और चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर ओम प्रकाश को मारपीट का दोषी पाया, जबकि धारा 308 और 504 के आरोप साबित नहीं हुए। अदालत ने उसकी उम्र, आचरण और अपराध की प्रकृति को देखते हुए छह माह की परिवीक्षा पर छोड़ने का आदेश दिया। इस दौरान उसे प्रत्येक माह की 20 तारीख को जिला प्रोबेशन अधिकारी के समक्ष उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को मिली जमानत
गोंडा। नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में खरगूपुर इमिलिया गांव निवासी बाबू को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट निर्भय प्रकाश ने जमानत दे दी है। आरोपी के खिलाफ 26 दिसंबर 2024 को खेत से लौट रही 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।-संवाद
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
गोंडा। इटियाथोक के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी छोटू सिंह उर्फ रवि सिंह की जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट निर्भय प्रकाश ने खारिज कर दी। अभियोजन के अनुसार, आठ अगस्त 2026 की शाम खेत की ओर जा रही 17 वर्षीय किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया था। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें