फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: त्योहारों पर अलर्ट मोड पर रहेंगे सरकारी अस्पताल

Fri, 06 Nov 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दीपावली समेत आगामी त्योहारों पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने के लिए डीएम प्रियंका निरंजन ने स्वास्थ्य विभाग को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय समेत सभी सीएचसी और पीएचसी में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और जरूरी दवाओं की उपलब्धता 24 घंटे सुनिश्चित करने को कहा गया है। कर्मचारियों की राउंड-द-क्लॉक ड्यूटी लगाने और एंबुलेंस की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ और दोनों जिला अस्पतालों के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा है। साथ ही नगर मजिस्ट्रेट और सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र के सीएचसी-पीएचसी का निरीक्षण कर आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें