UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सीएम योगी बोले- राम से द्रोह करने वालों को धरती पर जगह नहीं
योगी आदित्यनाथ ने दो-टूक कहा कि जिनके मन में भारत के प्रति आस्था, निष्ठा नहीं है और जो संस्कारों का सम्मान नहीं कर सकते, ऐसे लोगों के लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती। प्रभु श्रीराम से द्रोह करने वालों को धरती पर जगह नहीं मिली। लव व लैंड जिहाद के प्रति आगाह करते हुए सीएम ने कहा कि इसके विरुद्ध समाज को एकजुटता के साथ खड़ा होना होगा
। पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
तीन तलाक व एसिड पीड़िताओं के आंसू पोछेगी योगी सरकार
योगी सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी सशक्तीकरण को लेकर लगातार नए कदम उठा रही है। इसी क्रम में योगी सरकार ने तीन तलाक तथा एसिड अटैक जैसी गंभीर सामाजिक त्रासदियों से प्रभावित महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
पढ़ें पूरी खबर
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
- फोटो : संवाद
'अखिलेश यादव भरोसे लायक नहीं, राहुल गांधी सावधान रहें'
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इंडिया गठबंधन की बैठक पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के संविधान क्लब में हुई विपक्षी दलों की इस महत्वपूर्ण बैठक में मुसलमान गायब थे। किसी भी मुस्लिम पार्टी को इसमें नहीं बुलाया गया।
पढ़ें पूरी खबर
एसडीएम पर हमला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
SDM पर हमला, पथराव में सिर फटा
हरदोई के शाहाबाद कोतवाली इलाके के परियल गांव में सोमवार शाम को बाढ़ राहत की तैयारियों का जायजा लेने गए एसडीएम सुशील कुमार से प्रधान के पुत्र ने अभद्रता कर दी। इस पर एसडीएम ने उसे अपने पास बैठा लिया। प्रधान के पुत्र ने फोन कर गांव से महिलाओं और ग्रामीणों को बुला लिया। मामला शांत होने पर एसडीएम जाने लगे तभी महिलाओं और ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। सिर में पत्थर लगने से एसडीएम घायल हो गए।
पढ़ें पूरी खबर
Saas Damad Love Story
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
‘सास का जादू और दामाद बेकाबू’, ब्याह के बाद आशीर्वाद मांगा
रिश्तों की मर्यादा तार-तार या महज सोशल मीडिया पर वायरल होने की कोई सोची-समझी साजिश? कानपुर देहात के अकबरपुर में सामने आए सास-दामाद की शादी के दावों ने न केवल क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है, बल्कि कानूनी और सामाजिक दृष्टिकोण से भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
Popular Haryanvi Singer
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पेप्सी शर्मा, बचपन से था मटका बजाने का शौक, नागिन डांस प्रतियोगिता का वीडियो हुआ था वायरल
हरियाणवी लोकगीत ‘पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे’ से देशभर में पहचान बनाने वाले गाजियाबाद स्थित निवाड़ी के गांव पतला निवासी प्रसिद्ध रागनी गायक यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा (39) का रविवार को निधन हो गया। वह अपनी बीमार मां का हालचाल जानने नोएडा से गांव आए थे।
परिवार के अनुसार, खाना खाते समय सीने में तेज दर्द होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। रविवार देर रात गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पढ़ें पूरी खबर
शिवकुमार की फाइल फोटो और विलाप करती पत्नी आकांक्षा।
- फोटो : अमर उजाला
भर्ती परीक्षा देने आई पत्नी के सामने पति की हत्या
थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी ने हत्या का आरोप अपने सगे भाई मंजीत पर लगाया। परिवार प्रेम विवाह से नाराज था और इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया।
पढ़ें पूरी खबर