फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी संचालक से 26 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर-मसकनवां मार्ग पर अशरफपुर गांव के मजरे घूरदासपुरवा के सामने स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर गुरुवार को बाइक से आए तीन बदमाशों ने संचालक से 26 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने कोतवाली मनकापुर में बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के महुआडीह गांव निवासी विजय कुमार पुत्र पारसनाथ ने बताया कि वह मनकापुर-मसकनवां मार्ग पर अशरफपुर गांव के मजरा घूरदास पुरवा के सामने ग्राहक सेवा केन्द्र चलाता है। विजय कुमार के मुताबिक गुरुवार को वह अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर मौजूद था।
दोपहर तकरीबन सवा एक बजे एक बाइक पर सवार तीन लोग उसके पास पहुंचे और एसबीआई बैंक खाते से रुपये निकालने की जानकारी मांगी। इसके बाद एक युवक ने अचानक उसके सिर में असलहा लगा दिया और काउंटर की चाबी छीन ली।
विज्ञापन

इसके बाद काउंटर में रखे 25 हजार व पैंट की जेब में रखे एक हजार रुपये व मोबाइल छीनकर तीनों बदमाश बाइक से मनकापुर पीलखाना की तरफ भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद उसने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
लूट की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक केके राणा, एसएसआई वीडी पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से लूट के बारे में जानकारी ली। मामले में विजय कुमार ने बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ कोतवाली मनकापुर में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से पूछताछ की गई है। पड़ताल की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें