फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दावे-आपत्तियों को लेकर मतदाताओं की लगी लंबी कतार

Thu, 05 Feb 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इटियाथोक ब्लाॅक सभागार में दावे-आपत्तियों को लेकर मतदाताओं की लगी लाइन। - संवाद 
विज्ञापन
जयप्रभाग्राम। इटियाथोक ब्लॉक में बृहस्पतिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ब्लॉक परिसर पहुंचने लगे, जिससे काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

मतदाताओं की सुविधा के लिए चार सहायक निर्वाचक रजिस्ट्री अधिकारियों (एईआरओ) की अलग-अलग डेस्क लगाई गईं। जहां पर नाम संशोधन, नए नाम जोड़ने, नाम हटाने और अन्य त्रुटियों से जुड़े प्रकरणों की जांच कर निस्तारण किया गया।
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्री अधिकारी सुधीर कुमार राय और अखिलेश ने बताया कि अभियान के दौरान विशेष रूप से उन मतदाताओं के प्रकरणों पर ध्यान दिया जा रहा है, जिनके नाम सूची में छूट गए थे। दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें