फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन्दर मुंदरिये तेरा कौन निवारा, दुल्हाभट्टी वाला.........

विज्ञापन
गोंडा के नारीज्ञान स्थली महाविद्यालय में लोहड़ी का त्योहार मनातीं महिलाएं, छात्राएं। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय प्रांगण में बुधवार को लोहड़ी के साथ मकर संक्रांति का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीकॉम विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. स्मृति शिशिर एवं प्रवक्ता श्रीमती अनम एवं बीकॉम छात्राओं की ओर से किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोहड़ी पर्व का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का उद्बोधन डॉ. हरप्रीत कौर ने करते हुए लोहड़ी पर्व की कहानी और उसके महत्व को बताया तथा गीत भी प्रस्तुत किया। जिसके बोल थे ‘सुन्दर मुंदरिये तेरा कौन निवारा, दुल्हाभट्टी वाला...।
इस गीत से पूरा माहौल खुशनुमा हो गया। इस पर्व पर छात्राओं के साथ प्रवक्ताओं ने भी खुशनुमा माहौल में चार चांद लगा दिया। डॉ. नीलम छाबड़ा ने मकर संक्रांति त्योहार क्यों मनाते हैं और पतंग क्यों उड़ाते हैं इस विषय पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस पर्व पर छात्राओं का हर्षोउल्लास देखने को मिला तथा प्रवक्ताओं ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव, श्रीमती रंजना बंधु, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. नीलम छाबड़ा, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. मनीषा पाल, डॉ. नीतू सिंह, श्रीमती गीता श्रीवास्तव, डॉ. आशू पांडेय, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, अरविंद कुमार पाठक, मंगली राम, मनोज कुमार सोनी एवं ज्ञानस्थली परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें