फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताड़ना से तंग महिला ने जहर पीकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। हरिहरपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने पति समेत ससुुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर पीकर जान दे दी। मामले में थाना धानेपुर में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना धानेपुर क्षेत्र के राजापुर गांव के मजरे गुमान पुरवा निवासी देवतादीन ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी पुत्री सुमन का विवाह रूद्रगढनौसी के हरिहरपुर निवासी पवन कुमार वर्मा के बेटे राजेंद्र प्रसाद वर्मा के साथ 10 वर्ष पूर्व किया था।
देवतादीन के मुताबिक सुमन ने 10जनवरी 2021 की शाम को फोन कर बताया कि उसका पति अपने दोस्तों के साथ शराब पीने जा रहा था। जब सुमन ने उसे रोका तो पति अभद्रता करते हुए उसे पीटने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच सास राजश्री व देवरानी सुशीला देवी ने भी सुमन को मारापीटा। जब वह बेटी के ससुराल पहुंचा तो उसका शव पड़ा मिला। देवतादीन का आरोप है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बेटी ने जहर पीकर जान दी है। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि पति समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें