फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दुकान आवंटन के लिए 476 पात्रों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के वेंडिंग जोन में तीन स्थानों पर बनाई गई 105 दुकानोंं के आवंटन के लिए 476 पात्रों की सूची पालिका प्रशासन ने जारी की है। सूची में नामित पात्रों को आय प्रमाणपत्र देना होगा। इसके बाद दुकानों का आवंटन किया जाएगा। आवंटन में गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन


तत्कालीन जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनवरी में पटरी दुकानदारों के लिए महानगरों की तर्ज पर स्ट्रीट फूड जोन बनाने का निर्णय लिया था। शहर के तीन स्थानों सिंचाई विभाग ऑफिसर्स फील्ड हास्टल से बाउंड्रीवाॅल तक 40 दुकानें, गांधीपार्क की बाउंड्रीवाॅल से एलबीएस कॉलेज के सामने 34 व नेकी की दीवार से बहराइच रोड जीआईसी के बाउंड्रीवाॅल तक 31 दुकानों का निर्माण कराया। दुकानें बनकर तैयार हो गई हैं।
पालिका ने एक माह पहले 600 लोगों की सूची जारी कर दी, लेकिन पात्रों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। इसके बाद तत्कालीन डीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए। पात्रों का दोबारा सत्यापन कराने के बाद ही आवंटन प्रक्रिया करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे नौ माह से वेंडिंग जोन की दुकानों का आवंटन लटका रहा। जांच पूरी होने के बाद अधिशासी अधिकारी विशाल कुमार ने सूची जारी की है, लेकिन सूची में नामित पात्रों को आय प्रमाणपत्र देना होगा। इसके बाद ही आवंटन किया जाएगा। इसमें गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

टूट सकता है 371 लोगों का सपना
पालिका प्रशासन ने वेंडिंग जोन की 105 दुकानों के आवंटन के लिए मंथन शुरू कर दिया है। 476 पात्रों की सूची जारी होने के बाद भी सिर्फ 105 लोगों को ही दुकानें आवंटित की जाएंगी। इससे जारी सूची में नामित 371 लोगों को दुकानें मिलने का सपना टूट सकता है।
सूची जारी, होना है आवंटन
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष उज्मा राशिद ने बताया कि शहर के वेंडिंग जोन में तीन स्थानों पर बनाई गईं 105 दुकानों के लिए 476 पात्रों की सूची जारी की गई है। दुकानों का आवंटन होना है। गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें