फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ग्रामीण इलाकों के पंपों पर भोर से लाइन, दोपहर तक पेट्रोल-डीजल खत्म

Fri, 27 Mar 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक/जयप्रभाग्राम/दुर्जनपुर घाट/धानेपुर। इटियाथोक के कपूर फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार को भोर चार बजे से ही लोगों की लाइन लग गई। भीड़ नियंत्रित करने के लिए सात बजे थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय को मौके पर पहुंचना पड़ा, जिसके बाद वितरण शुरू हो सका। मगर सुबह दस बजे तक पेट्रोल खत्म हो गया और दोपहर 12 बजे तक डीजल का स्टॉक भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन

पारासराय के धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि चार बजे से लाइन में लगने के बाद 10 बजे डीजल मिल सका। कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। परसिया बहोरीपुर के राजकिशोर मिश्र ने बताया कि गन्ने की बोआई और सरसों की मड़ाई के लिए डीजल लेने आए थे, लेकिन नहीं मिल सका।
जयप्रभाग्राम के एबीटी फिलिंग सेंटर लगातार तीन दिन से बंद है, जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेती के इस महत्वपूर्ण समय में डीजल की कमी किसानों के लिए चुनौती बन गई है। धानेपुर क्षेत्र में भोर चार बजे से ही पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। दोपहर तीन बजे तक सभी पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया।
विज्ञापन

दुर्जनपुर घाट क्षेत्र के गौहानी स्थित एमएस फिलिंग स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए क्षेत्राधिकारी डॉ. उमेश्वर प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर सीमित मात्रा में तेल वितरण कराया और लोगों से संयम बरतने की अपील की। पिपरी स्थित इंडियन मिल के पेट्रोल पंप पर डीजल वितरण बंद रहने से लोगों में नाराजगी देखी गई। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद अनियमितता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें