एक सप्ताह में हो नालों की सफाई: डीएम
- फोटो : अमर उजाला
जिला कृषि अधिकारी के बीज दुकानों पर अमानक बीज वितरण के खिलाफ चलाए गए अभियान में की गई छापेमारी के दौरान शनिवार को दो दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। जिला कृषि अधिकारी ने दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित किये जाने के साथ ही दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। कृषि विभाग की टीम ने धान बीज के 25 नमूने लिए।
जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार सिंह की अगुवाई में कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को भोपतपुर, हथियागढ़, गौरा चौकी, पखरपुर ग्रंट, खोड़ारे व छपिया कस्बे में दो दर्जन बीज की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान सभी दुकानों से बीज के 25 नमूने लिए।
ला कृषि अधिकारी ने बताया कि बसारत बीज भंडार व सलमान बीज भंडार पर पहुंचने पर दोनों दुकानदार अभिलेख दिखाए बिना दुकान बंद कर भाग गए। अभिलेख न दिखाकर दुकान बंद कर भागने के आरोप में दोनों दुकानदारों का बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
इसके अलावा मसकनवा बाजार में बाबा बीज भंडार व मौर्या बीज भंडार के दुकानदार की ओर से अभिलेख न दिखाए जाने के कारण दोनोें दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोनों दुकानदारों से आठ दिन में जवाब तलब किया गया है।