एमजे एक्टिविटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन मदान ने बताया कि प्रबंधक समीर रिजवी व डायरेक्टर अंसार हुसैन ने शिक्षा सत्र 2015-16 के मेधावियों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया है।
मेंहदी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सारा, जूनियर में संजू, कला में दिपांशी सागर, तश्रीफ खान, हेरा आरिफ व एकता मिश्रा, वाद-विवाद प्रतियोगिता में इस्थर पुन व आर्यन पांडेय, निबंध में आकाश कौशल व रिजवान को पुरस्कृत किया गया।
अंग्रेजी कैलीग्राफी प्रतियोगिता में अंकिता, मुस्कान, हर्षित जायसवाल, स्नेहा श्रीवास्तव व दीपक मिश्रा और हिंदी कैलीग्राफी में शिफ्त फातिमा, मुस्कार सिद्दीकी, राशिदा खान, अंश त्रिपाठी व दीपक ने पहला स्थान प्राप्त किया।
क्लीन बैग प्रतियोगिता में शेख अब्दुल कादिर, फैजा इकबाल व इकरा खातून सहित 26 विद्याथियों को सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में इक्विलिटी हाउस ने बाजी मारी। लिबर्टी हाउस ओवरऑल चैंपियन बना। हाउस के टीचर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।