फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करुआपारा गांव में तेंदुए की दहशत, ग्रामीण सहमे

Fri, 29 Mar 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो वनरोजों के मिले अवशेष, युवक पर भी हो चुका हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटियाथोक/गोंडा। इटियाथोक के करुआपारा गांव में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। स्थानीय ग्रामीण कई बार तेंदुआ दिखाई देने का दावा कर रहे हैं। इसकी वजह से शाम होते ही लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए अभिभावकों को उनके साथ जाना पड़ रहा है। शुक्रवार को दो वनरोज के अवशेष मिलने व एक युवक पर जंगली जानवर के हमले के बाद लोगों का डर और भी बढ़ गया है।
करुआपारा के पूर्व ग्राम प्रधान धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गांव में कई बार तेंदुए को देखा जा चुका गया। बृहस्पतिवार रात को खरगूपुर संपर्क मार्ग पर तालाब के पास अधिवक्ता विजय प्रताप द्विवेदी को तेंदुआ भागता हुआ दिखाई पड़ा। बुधवार को पिंटू सोनी अपनी कार से आ रहे थे, नहर के पास तेंदुआ दिखाई पड़ा। गांव के सतीश द्विवेदी ने भी गांव के पास तेंदुआ दिखाई पड़ने का दावा किया। बुधवार को ही गांव के पास दो वनरोज के अवशेष मिले। संभावना जताई जा रही है कि तेंदुए के हमले से ही उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह घायल हुए थे मंशाराम
विगत रविवार को गांव के मंशाराम अपना खेत देखने गए थे। अचानक किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। सिर में व बाएं हाथ में चोट आई थी। बगल में गन्ना छील रहे लोगों के दौड़ने पर जानवर भाग गया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला जंगली जानवर तेंदुआ हो सकता है। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

वायरल हो रहा 10 सेकेंड का वीडियो
गांव के लगभग हर व्यक्ति के पास एक 10 सेकेंड का वीडियो पहुंच चुका है। जिसमें तालाब के पास सड़क से एक तेंदुआ भागता हुआ दिखाई पड़ रहा है। दावा किया जा रहा है कि वह वीडियो पिंटू सोनी ने बनाया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का डर और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


हर रोज दो घंटे कराई जा रही कॉम्बिंग
ग्रामीणों की ओर से किसी जंगली जानवर के देखे जाने व हमले किए जाने की शिकायत मिली है। लेकिन अभी तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रतिदिन शाम को पांच बजे से सात बजे तक वन विभाग की टीम कॉम्बिंग कराई जा रही है। जल्द ही पिंजरा लगाया जाएगा। -सुभाष यादव, वन दरोगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें