फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लेखपालों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Mon, 03 Mar 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। मोतीगंज में शिवनगर रेलवे क्राॅसिंग के पास लेखपाल आत्माराम वर्मा पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लेखपाल संघ ने सोमवार को एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। एसडीएम सदर अशोक गुप्ता ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस मौके पर सदर तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा और राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, करुणेश कुमार, जावेद अहमद, अकलीम, अशोक शुक्ल, हितेश तिवारी, अभिषेक सिंह, प्रवीण, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पांच हमलावरों पर केस दर्ज
मोतीगंज इंस्पेक्टर अनीता यादव ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर दो नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें