फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अयोध्या के लक्ष्मण पहलवान ने सोनू को किया चित

Mon, 29 Dec 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कुश्ती दंगल में एक-दूसरे को मात देने की जुगत में पहलवा
विज्ञापन
परसपुर। तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में सोमवार को दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। कुश्ती संयोजक बाबा राजितराम दास ने अखाड़ा का पूजन किया। पहले मुकाबले में अयोध्या धाम के लक्ष्मण दास ने उत्तराखंड के सोनू पहलवान को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस व्यायामशाला मोहम्मदी कोतवाली गाजीपुर के श्याम सुंदर चौबे और राजस्थान के संदीप के बीच मुकाबले में संदीप चित हो गए। फिरोजाबाद के लवकुश पहलवान ने मोहम्मदी के निरहू पहलवान को पटखनी दी। कौड़िया के रामानंद पहलवान ने बाराबंकी के आयुष पहलवान को पराजित किया। उत्तराखंड के सोनू ने बरेली के मंशा पहलवान को पटखनी दी।

इसके अलावा गाजीपुर के विनोद और फिरोजाबाद के श्याम, झांसी के रवि और दिल्ली के गोलू, मोहम्मदाबाद के विनोद सिंह और फिरोजाबाद के लवकुश, अयोध्या हनुमानगढ़ी के गामा और मथुरा के जोगेंद्र, राजस्थान के गुल्ला गुज्जर और हरिद्वार के स्टील बॉडी पहलवान, गोंडा के गोलू और आगरा के भीम पहलवानों के बीच हुए मुकाबले बराबरी पर छूटे। मंगलवार को फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर राजू सिंह, मोनू सिंह, पुत्ती सिंह, हितेश सिंह, बब्लू सिंह, पहलवान सिंह, लल्लन कौशल, जितेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें