फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सुस्ती पड़ी भारी, छह पंचायत कर्मी हटाए गए

Tue, 14 Jul 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सरकारी योजनाओं में खराब प्रगति मिलने पर छह पंचायत कर्मियों पर कार्रवाई हुई है। तीन ग्राम विकास अधिकारियों और तीन ग्राम पंचायत अधिकारियों को उनकी तैनाती वाली पंचायतों से हटा दिया गया है। अग्रिम आदेश तक जिला स्तरीय कार्यालयों से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


सीडीओ दयानंद प्रसाद ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में लक्ष्य के मुकाबले प्रगति संतोषजनक नहीं थी। आवंटित ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से उपस्थित भी नहीं रहते थे। इस आधार पर पंडरीकृपाल के ग्राम विकास अधिकारी अंकित वर्मा, झंझरी के लाल बहादुर सिंह और इटियाथोक के प्रसूनराज श्रीवास्तव पर कार्रवाई की गई।

मुजेहना के ग्राम पंचायत अधिकारी नौशाद अहमद अंसारी, पंडरीकृपाल के अवधेश कुमार पांडेय और इटियाथोक के दिलीप कुमार उपाध्याय को भी लापरवाही भारी पड़ गई। जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन ने बताया कि योजनाओं की समीक्षा में लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें