गोंडा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जिले में पहली बार पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता राम बरन मौर्य को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। अब तक यह पद लगातार अनुसूचित जाति के नेताओं के पास रहा है।
राजनीतिक जानकार इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा की नई सामाजिक रणनीति के तौर पर देख रहे हैं। सिविल लाइंस निवासी राम बरन मौर्य वर्ष 1989 से बसपा से जुड़े हैं।
वह जिला महासचिव के पद पर काम कर रहे हैं। मंगलवार को चारों मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर दिनेश चंद्रा, राम सूरत चौधरी, अखिलेश और प्रदीप गौतम की मौजूदगी में बैठक में कई मुद्दों पर मंथन हुआ।