फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वकीलों ने कचहरी में निकाला मौन जुलूस

Fri, 05 Apr 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में बेमियादी हड़ताल के चौथे दिन शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में मौन जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। वकीलों की कलमबंद हड़ताल से न्यायिक कार्य ठप रहा।
विज्ञापन

ग्राम न्यायालय की स्थापना व दीवानी न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों की पत्रावलियों को ग्राम न्यायालय भेजे जाने के विरोध में मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कचहरी में मौन जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। लेकिन रमजान माह में जुमा अलविदा की नमाज के कारण वकीलों ने अंबेडकर चौराहे का घेराव स्थगित कर शनिवार को घेराव का निर्णय लिया। जुलूस व प्रदर्शन का नेतृत्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संगमलाल द्विवेदी व संचालन सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश नारायण पांडेय ने किया। धरना स्थल पर दीनानाथ त्रिपाठी, बिंदेश्वरी दूबे, माधवराज मिश्र, महराज कुमार श्रीवास्तव, श्रीकांत पांडेय, मनोज सिंह, मनोज मिश्र, इंद्रमणि शुक्ल, विजय प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें