फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुठभेड़ में दबोचे गए चार बदमाश, एक को लगी गोली

Fri, 05 Apr 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज में मुठभेड़ में पकड़ा गया लूट का आरोपी। - स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज में नारायनपुर माझा मोड़ पर रेलवे क्राॅसिंग के पास शुक्रवार भोर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को दबोच लिया। घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इन्हीं बदमाशों ने करनैलगंज के गाड़ीबाजार में सराफा की दुकान से 60 लाख की लूट की थी। पुलिस ने नकदी समेत 48 लाख के माल की बरामदगी का दावा किया है।
विज्ञापन

करनैलगंज के गांधीनगर निवासी विश्वनाथ शाह की गाड़ीबाजार में सराफा की दुकान है। चार मार्च की रात तकरीबन 10 बजे हेलमेट लगाए दो बदमाशों ने दुकान पर धावा बोला और तमंचे के बल पर 10 किलो चांदी, 600 ग्राम सोना व 1.80 लाख रुपये की नकदी लूट ले गए थे। सराफा व्यापारी ने पुलिस को 60 लाख की लूट की सूचना दी थी। दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार भोर सूचना के आधार पर करनैलगंज के नारायनपुर माझा मोड़ के उसरा घाट मार्ग पर रेलवे क्राॅसिंग के पास कार व बाइक से जा रहे बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में शाहपुर बाजार थाना परसपुर निवासी राघवेंद्र पांडेय उर्फ राजा दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घेराबंदी करके उसके भाई सत्येंद्र पांडेय, सूरज पांडेय व आवास विकास कॉलोनी कोतवाली नगर निवासी फरहान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों के पास से 220 ग्राम सोना, 22 लाख रुपये नकदी, एक्सयूवी, मोबाइल फोन, बाइक, तमंचा व कारतूस, खोखा, लूटा गया विश्वनाथ का बैग, आधार कार्ड, पासबुक व चाबी का गुच्छा बरामद हुआ है। घायल बदमाश राघवेंद्र पांडेय का मेडिकल कॉलेज में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।
एसपी ने बताया कि राघवेंद्र पांडेय कुछ साल पहले सराफा व्यापारी विश्वनाथ शाह की दुकान में काम कर चुका है। वह विश्वनाथ की दिनचर्या के बारे में भलीभांति जानता था। इसलिए उसने अपने भाई सत्येंद्र पांडेय व सूरज पांडेय के साथ मिलकर लूट की साजिश रची और फरहान अंसारी से तमंचा व कारतूस की खरीद की। एसपी ने बताया कि राघवेंद्र ने ही अपने भाई सत्येंद्र के साथ हेलमेट पहनकर सराफ की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि राघवेंद्र, सत्येंद्र व सूरज के खिलाफ तीन-तीन व फरहान के खिलाफ नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें