फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भूमि अधिग्रहीत हुई नहीं, सहमति पर शुरू कराया काम

Sun, 04 May 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज में तटबंध के स्पर निर्माण में जुटे श्रमिक। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज तहसील क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए राहत कार्य और बांध को बचाने की जद्दोजहद शुरू हो गई है। ग्राम बहुवन मदार माझा के पास स्पर और ठोकर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि अभी तक बाढ़ खंड के अधिकारी किसानों की भूमि का अधिग्रहण नहीं करा पाए हैं। फिर भी सहमति के आधार पर निर्माण शुरू कर दिया गया है। पिछले वर्ष बाढ़ के अंतिम दौर में ग्राम बहुवन मदार माझा के पास बांध बचाने में अधिकारियों को पसीना छूटा था। नदी कटान करती हुई बांध तक पहुंच गई थी। गनीमत रही कि इसी बीच नदी का जलस्तर कम हो गया था जिससे बांध कटने से बच गया था। इसके बाद दिन बीतते गए और जिम्मेदार खामोश हो गए। चार-पांच माह बीतने के बाद मरम्मत की तैयारी शुरू हुई। शासन को प्रस्ताव भेजा गया। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद कुछ कार्य शुरू कराए गए हैं। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से स्पर और ठोकर बनाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
विज्ञापन

नदी की तलहटी से और बांध तक तीन स्पर बनाए जा रहे हैं। इससे नदी बांध का कटान नहीं कर सकेगी। यह कार्य जून तक पूरा करने की तैयारी है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता जय सिंह का कहना है कि शासन से बजट की मांग की गई है। अभी धनराशि नहीं मिली है। जैसे ही धनराशि मिलेगी किसानों की भूमि का अधिग्रहण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें