गोंडा। सरयू नहर खंड तीन के अंतर्गत बभनान में नहर की सफाई व मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इस पर करीब 84 लाख रुपये खर्च होंगे। विभाग ने नहर के सुदृढ़ीकरण को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पक्की संरचनाओं के पेंटिंग कार्य के लिए तैयारी की गई है। कुलाबा मरम्मत व सीमांकन का कार्य भी होना है। अधिशासी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि अप व डाउन स्ट्रीम में ब्रिक लाइनिंग कार्य भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महीने के अंत तक कार्य शुरू होने की उम्मीद है। (संवाद)