फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फर्जी खतौनी दिखा जमीन का किया सौदा, एक करोड़ ठगे

Fri, 02 Jan 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। केशवपुर पहड़वा गांव में फर्जी खतौनी दिखाकर दो बीघा जमीन बैनामा करने के नाम पर एक करोड़ रुपये ठग लिए गए। मामले में एसपी के आदेश पर बुधवार को नगर कोतवाली में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ जालसाजी व गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस जेल रोड निवासी विपिन तिवारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि तेलपुर लौरिया फैज इनक्लेब दिल्ली निवासी वसीम अहमद, उनके भाई शैला अहमद व अविनाश से उनकी पहचान थी। तीनों ने बताया कि उनके नाम से गोंडा के नगर कोतवाली के केशवपुर पहड़वा गांव में दो बीघा जमीन है। जिसे वह बेचना चाह रहे हैं, सही कीमत मिलने पर ही बेचेंगे। जमीन की खतौनी भी दी। बातचीत के दौरान एक करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। पैसों का पहले भुगतान करने के बाद ही बैनामा करने को तैयार हुए।
विपिन ने बताया कि 75 लाख रुपये अलग-अलग तिथियों में नकद व शेष रकम आठ किस्तों में मां वाराही इंटरप्राइजेज के अकाउंट से नैतिक इंटरप्राइजेज के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद बीमारी का बहाना करके बैनामा टालते रहे। जिस जगह पर जमीन बताई गई, वहां जाकर पता किया तो लोगों ने बताया कि इस नाम से वहां किसी की जमीन नहीं है। खतौनी का मुआयना कराया तो पता चला कि आरोपियों ने हो खतौनी दिखाई वह कूटरचित है। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें