फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पिता ने किया बेटे का अंतिम संस्कार, हर आंख हुई नम

Fri, 02 Jan 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियाडीह। वजीरगंज के अशोकपुर टिकिया गांव में नए साल की सुबह गमगीन रही। बाराबंकी में हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले शिवम गुप्ता का शव बृहस्पतिवार को घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां सहित परिजनों की चीत्कार सुनकर हर आंख नम हो रही थी। सभी विधाता से यही शिकायत कर रहे थे कि प्रभु ये क्या कर दिया?
विज्ञापन


शिवम नए वर्ष पर खाटू श्याम का दर्शन करने निकले थे। बाराबंकी के रामनगर के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में अशोकपुर टिकिया निवासी शिवम गुप्ता की मौत हो गई, जबकि बंधवा निवासी जितेंद्र जायसवाल अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
मां सिसकते हुए कह रही थी कि उनके दो बेटे अयोध्या में भगवान की ही शरण में रहते हैं। शिवम भी भगवान के दर्शन को जा रहे थे फिर ऐसा कौन सा अपराध हुआ जो इतनी बड़ी सजा मिली। पिता बेटे के अर्थी को कंधा देते हुए बोले भगवान ये आपका कैसा न्याय है कि बेटे का अंतिम संस्कार बाप को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रिश्तेदार, पड़ोसी व सहयोगी उन्हें संभालने में लगे रहे। शिवम का अंतिम संस्कार नौबस्ता में टेढ़ी नदी के तट पर कर दिया गया। उधर, घायल जितेंद्र जायसवाल का डेढ़ साल का बेटा मां व परिजनों के साथ पिता की सेहत में सुधार की प्रार्थना कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि बाराबंकी पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें