फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाधाएं दूर करने का झांसा देकर लाखों का चूना लगाया

Wed, 29 Apr 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के ददुआ बाजार निवासी संजय कुमार रस्तोगी ने नगर कोतवाली में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें ज्योतिष और उसके साथियों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

संजय कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि नवंबर 2025 में उन्हें शिव शक्ति ज्योतिष के राम स्वरूप शर्मा का परचा मिला। उन्होंने पारिवारिक समस्याओं के निदान के लिए शर्मा से संपर्क किया। शर्मा ने उन्हें बहराइच रोड स्थित कार्यालय बुलाया और पूजापाठ कराने की बात कही।
संजय ने बताई गई सामग्री और रुपये दिए, जिसके बाद 42 दिन तक कार्यालय में पूजा हुई। बाद में शर्मा और उसके दो साथी सफेद वस्त्र पहनकर संजय के घर आए। उन्होंने 27 से 30 मार्च तक घर में पूजा की। इस दौरान उन्होंने संजय के घर और दुकान से 750 ग्राम सोने के जेवर, 750 ग्राम शुद्ध चांदी, तांबा और पीतल लिया। इन सभी को स्टील के डिब्बे में रखकर पूजा स्थल पर रखा गया।
विज्ञापन

संजय के मुताबिक, ज्योतिष ने जेवर वाले डिब्बे को कलश में रखकर उसमें एक काला सांप दिखाया। सांप को फन उठाए देखकर संजय और परिजन डर गए। पुजारियों ने उन्हें डराकर कहा कि देवता नाराज हैं और सभी को अपने कमरे में जाने को कहा। कुछ देर बाद ज्योतिष ने कहा कि प्रयागराज में गंगा जी के तट पर पूजन कराना हाेगा, इस पर दो लाख रुपये खर्च होंगे। पूजन नहीं कराने से अनिष्ट होने की चेतावनी दी गई। इससे सहमे संजय ने ज्योतिष को दो लाख रुपये दे दिए।
इसी दौरान ज्योतिष ने अपने कथित गुरु को संजय के घर बुलाया। गुरु अपने दो साथियों के साथ सफेद कार (UK 07 FM 1761) से आया। चारों ने प्रयाग में अन्य पूजा करने की बात कही और परिवार को पूजा स्थल के पास न जाने की चेतावनी देकर चले गए।
कई दिन बीतने पर जब पुजारी नहीं लौटे और फोन भी बंद मिला तो संजय कुमार को शक हुआ। उन्होंने ताला खोलकर देखा तो पूजा स्थल से सारे जेवर गायब थे। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छानबीन करके आरोपियों की गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें