क्षितिज को सम्मानित करतीं अभिनेत्री बिपाशा बसु।
गोंडा। बच्चों और युवाओं को शिक्षा तथा योग से जोड़ने वाले क्षितिज मिश्रा ने गोंडा को गौरवान्वित किया है। क्षितिज को नई दिल्ली में मंगलवार शाम को आयोजित एक समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री बिपासा बसु ने अवार्ड देकर सम्मानित किया।
मनकापुर के कसैला गांव निवासी क्षितिज मिश्रा महर्षि पतंजलि एजुकेशन ग्रुप के रूप में 2500 से अधिक केंद्रों के माध्यम से युवाओं को योग से जोड़ने की मुहिम चला रहे हैं। सर्वश्रेष्ठ योग प्रशिक्षण केंद्र और सर्वश्रेष्ठ केंद्रों के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के लिए उनको सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा के भारत में योग केंद्र की संख्या बढ़ाकर हर घर तक अपने योग प्रशिक्षकों के माध्यम से पहुंचने की कोशिश करेंगे। योग प्रशिक्षकों के माध्यम योग को भारत में पुनर्जीवित करेंगे। महार्षि पतंजलि एजुकेशन में योग के साथ में गरीब बच्चों के शिक्षा को भी बढ़ावा देता है।
इसके तहत भारत के समस्त राज्यों में बच्चों को मुफ्त शिक्षा, किताबें, कपड़े, छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। क्षितिज को सम्मानित किए जाने पर विनीत सिंह, अंकित पाठक, रजनी सिंह, समसुल्ला, सरिता शुक्ला, अजय शुक्ल सहित अन्य ने बधाई दी है।