राजकीय हाईस्कूल अकौनी में वार्षिकोत्सव में सम्मानित प्रतिभागी। - संवाद
बेलसर। राजकीय हाईस्कूल अकौनी में मंगलवार को वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह व विशिष्ट अतिथि राजकीय हाईस्कूल टिकरिया की प्रधानाचार्य अमिता पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य साधना सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। निबंध प्रतियोगिता में कृष्णकुमार को प्रथम, शिवानी मौर्य को द्वितीय, जितेंद्र मौर्य को तृतीय और मेहंदी में रुचि पांडेय को प्रथम, स्नेहा तिवारी को द्वितीय, मालती को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कृष्णकुमार को वार्षिक उपस्थिति पुरस्कार भी दिया गया। राहुल कसौधन, रत्ना, मोहिनी, कविता, गोल्डी व मुस्कान बानो को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। संचालन शिक्षिका सुमंगला ने किया।