गोंडा। नए साल का पहला दिन किसानों और लाभार्थियों के नाम रहा। पहले दिन ही एक साथ साढ़े चार लाख के करीब किसानों के खाते में 74.60 करोड़ की सम्मान राशि पहुंची। तहसील सदर प्रांगण में कृषि विभाग की ओर किसान मेला एवं गोष्ठी आयोजन हुआ। जिसमें लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं की सौगात दी गई। स्वीकृति पत्र दिए गए। जिसमें 26 करोड़ के करीब की योजनाओं का लाभ मिला। कार्यक्रम के बीच जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने ऐलान किया कि पात्रों को अभियान चलाकर लाभ दिया जा रहा है और आगे भी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
मेले का शुभारंभ आयुक्त एसवीएस रंगाराव, विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, डीएम मार्कण्डेय शाही, सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने किया। आयुक्त व विधायक सदर ने तहसील सदर के सुंदरीकृत भवनों तथा तहसील के सामने मैदान में बनवाए गए चौपाल कक्ष का लोकार्पण भी किया। तहसील परिसर में ही पाकड़ के पौधों का रोपण किया और मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया। स्टाल के अवलोकन के दौरान आयुक्त व विधायक ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा एक बच्ची का अन्नप्रासन भी कराया गया। ई-श्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जिला प्रबंधक सुनील तिवारी, अभय श्रीवास्तव सहित वेब संचालक द्वारिकाधीश शुक्ला को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उपनिदेशक कृषि शैलेन्द्र प्रताप शाही, कृषि वैज्ञानिक तथा जिला कृषि अधिकारी ने मेले में किसानों को उन्नत खेती तथा कृषि विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंथन कल्चरल सोसाइटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, एडीएम सुरेश सोनी, एसएसपी शिवराज, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, एसडीएम सदर विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
कृषि मेले में इन्हें मिला लाभ, स्वीकृति पत्र व प्रशस्ति पत्र
कृषि मेले एवं गोष्ठी में किसानों को कृषि की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न विभागों की विकासपरक व कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ व स्वीकृति पत्र वितरण के साथ ही प्रशस्ति पत्रों का वितरण हुआ। जिसमें कृषि विभाग से चार एफपीओ लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, 10 वर्मी कम्पोस्ट कृषकों को प्रशस्ति पत्र, 10 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी कृषकों को स्वीकृति/प्रशस्ति पत्र, कृषक रामकीरत मिश्रा को कृषि रत्न सम्मान/प्रशस्ति पत्र, छह किसानों को स्वीकृति पत्र।
श्रम विभा से 211 लाभार्थियों के सापेक्ष 20 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण, पुत्री विवाह के 156 लाभार्थियों में से 20 लाभार्थियों को लाभ का वितरण, मृत्यु, दिव्यांग एवं अंत्येष्टि सहायता योजना के 27 लाभार्थियों में से एक को स्वीकृति पत्र। 4495 स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पांच लाभार्थियों को चाभी वितरण, एनआरएलएम के तहत 13 समूहों को सहायता, 21 प्रधानों, पशुशेड के एक व एक महिला मेट को सम्मानित किया गया। उद्योग विभाग से ओडीओपी के 18 लाभार्थियों, एमवाईएसवाई योजना के तहत नव चयनित 41 लाभार्थियों के ऋण वितरण। मधुमक्खी पालक समेत दर्जनों किसानों को केसीसी लाभार्थियों के साथ ही 19124 वृद्धावस्था पेंशन आदि योजनाओं के लाभार्थियों में से प्रतीक स्वरूप लोगों को सहायता वितरित कर योजना शुरू की गई।