फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लाइन हाजिर किए गए खोरहंसा चौकी प्रभारी

Fri, 28 Mar 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विवेचना में नाम निकालने के लिए एक लाख रुपये घूस मांगने के मामले में कोर्ट से एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद एसपी ने खोरहंसा चौकी प्रभारी गोपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही वजीरगंज के एसएसआई विश्वास चतुर्वेदी को नवाबगंज भेजा गया है। माना जा रहा है कि एसपी के कार्रवाई के बाद जल्द ही कोर्ट के आदेश के अनुपालन में गोपाल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डुमरियाडीह चौकी प्रभारी रहते हुए गोपाल सिंह पहले भी लाइन हाजिर हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर कार्रवाई शुरू की गई है। दरअसल, नवाबगंज के लौव्वावीरपुर निवासी विनय कुमार यादव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने वजीरगंज पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। वजीरगंज प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जल्द पता कर कोर्ट के अनुपालन में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें