फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 ब्लॉकों में प्रमुख पद सामान्य के खाते में

Tue, 01 Sep 2015 10:15 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे मलाईदार मानी जाने वाली क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के सभी ब्लॉकों के आरक्षण की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। पंचायत पदों के आरक्षण का खाका खींचने वाले जिला प्रशासन की किचन कैबिनेट टीम के मुताबिक जिले के क्षेत्र पंचायत प्रमुख के 10 ब्लॉक सामान्य घोषित किए गए हैं, जबकि तीन ब्लॉकों के प्रमुख पदों पर अनुसूचित जाति व चार पदों को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया गया है।
विज्ञापन


जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रधान सहित अन्य पदों पर आरक्षण को लेकर कई दिनों से घमासान मचा हुआ है। फिलहाल क्षेत्र पंचायत प्रमुख के सभी ब्लॉक के आरक्षण की तस्वीर सामने आ गई है। जिला प्रशासन की आरक्षण तय कराने वाली टीम के सूत्रों के मुताबिक जिले के नवाबगंज, छपिया, मनकापुर, वजीरगंज, परसपुर, मुजेहना व पंडरी कृपाल पर ब्लॅाक प्रमुख का पद सामान्य है।

इसके अलावा सामान्य वर्ग में तीन ब्लॉक आरक्षण से बचने वाले शामिल होंगे। इसी तरह बभनजोत, हलधरमऊ, करनैलगंज व इटियाथोक ब्लॉक में कोई तीन ब्लॉक पर अनुसूचित जाति होगा, जबकि विकास खंड बेलसर, कटरा, तरबगंज, झंझरी व रूपईडीह विकास खंड में चार ब्लॉक पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होंगे।
विज्ञापन


इस तरह आरक्षित वर्ग से बचने वाले तीन ब्लॉक सामान्य वर्ग में शामिल होंगे। वहीं जिले के 16 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के आरक्षण सूची की पुष्टि नहीं हो पा रही है। बताया जाता है कि आरक्षण प्रक्रिया जानने को लेकर दबाव बढ़ने के कारण जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) अपने खास कर्मचारियों के साथ किसी होटल में चुपचाप काम निपटा रहे हैं, जिसकी डीएम खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


डीपीआरओ का मोबाइल फोन भी आज चार दिन से लगातार बंद चल रहा है। जानकारों का कहना है कि वे बुधवार को आरक्षण सूची के प्रकाशन के बाद ही सामने आएंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें