फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिक्षा, साहित्य व समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहा कायस्थ समाज

Sat, 27 Dec 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
टाउन हॉल में आयोजित चित्रांश कल्याण समिति के वार्षिकोत्सव में मौजूद लोग। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। शहर के टाउन हॉल में शनिवार को चित्रांश कल्याण समिति के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने प्रशासन, शिक्षा, साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद बस्ती की चेयरमैन नेहा वर्मा ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकजुटता और नई पीढ़ी के मार्गदर्शन से ही संभव है। कार्यक्रम के दौरान यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस बनीं मुस्कान श्रीवास्तव के माता-पिता को सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव, मंत्री सुशील श्रीवास्तव, प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, आनंद, नीलम, विवेकमणि, केके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें