फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घर-घर जन्मे कन्हाई, गाए सोहर और बजी बधाई

Sun, 06 Sep 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जन्माष्टमी पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। रात में 12 बजते ही घर-घर श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। सोहर गाए गए और ढोल-मजीरे के साथ बधाई बजाई गई। भगवान जन्म पर आतिशबाजी भी की गई। लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी अभिषेक, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, डॉ.ओएन पांडेय सहित अन्य ने प्रतिभाग किया। यहां स्कूली बच्चों ने विविध मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पीएसी के परिसर में सेनानायक त्रिभुवन सिंह ने पूजन-अर्चन किया। जिला कारागार के साथ ही थानों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। झूलेलाल चौराहा के समीप श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ भगवान का स्वागत किया। मुख्य अतिथि बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक राकेश कुमार वर्मा रहे। चौकी प्रभारी अजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
मसकनवा संवाद के अनुसार स्वामीनारायण मंदिर छपिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आधी रात को ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। आतिशबाजी की गई। चांदी की पालकी में बाल स्वरूप भगवान को झूला झुलाया गया। महंत देव स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, कोठारी विष्णु स्वामी सहित अन्य ने आरती की।
विज्ञापन

पसका संवाद के अनुसार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के परसपुर सेवा केंद्र में जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। ब्रह्माकुमारी अनामिका दीदी सहित अन्य मौजूद रहे।
कटरा बाजार संवाद के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कस्बे के हनुमानगढ़ी मंदिर समेत अन्य स्थानों पर आकर्षक झांकियां सजाई गईं। जयकारे गूंजते रहे। मटकी फोड़ कार्यक्रम भी हुआ। निरीक्षक अपराध मनोज कुमार पाठक, आलोक रस्तोगी, राजू रस्तोगी, उमाकांत, देवता प्रसाद मौजूद रहे।
तरबगंज संवाद के अनुसार जन्माष्टमी पर क्षेत्र के विभिन्न देवालयों, थाना परिसर व घरों में जन्मोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। विधायक प्रेमनरायन पांडेय व कोतवाल श्रीधर पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।
बालपुर संवाद के अनुसार मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विश्नोहरपुर संवाद के अनुसार महंगूपुर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर भांग से श्रीकृष्ण की सुंदर छवि बनाई गई। फूल, चंदन आदि से सुंदर स्वरूप सजाया गया। कपिल मुनि आश्रम, पहलवान वीर मंदिर, लक्ष्मी कुंड मंदिर साकीपुर, मरी माता मंदिर दत्तनगर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने सोहर गीत गाए।
नवाबगंज संवाद के अनुसार थाना परिसर में भी जन्माष्टमी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने पूजा की।
मोतीगंज संवाद के अनुसार थाना परिसर में थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई। भजन-कीर्तन किया गया। खरगूपुर संवाद के अनुसार थाना समेत पूरे क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मनकापुर संवाद के अनुसार कोतवाली परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनमोहक झांकी सजाई गई। दुर्जनपुर घाट संवाद के अनुसार जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकियां सजाई गईं। मंदिरों और घरों में भजन-कीर्तन किया गया।
परसपुर संवाद के अनुसार चौक स्थित रामजानकी मंदिर में मुख्य आयोजन हुआ। मंदिर को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया। थाना परिसर, जय मां दक्षिणी माता मंदिर आंटा और ब्रह्मदेव बाबा मंदिर राजपुर में देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम चलते रहे। करनैलगंज संवाद के अनुसार कोतवाली में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भक्ति गीतों पर पुलिसकर्मियों ने जमकर नृत्य किया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय सहित अन्य मौजूद रहे।

गोंडा में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी। संवाद

गोंडा में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी। संवाद

गोंडा में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी। संवाद

गोंडा में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी। संवाद

गोंडा में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी। संवाद

गोंडा में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी। संवाद

गोंडा में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें