फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का दामन छोड़ हाथी पर सवार हुई कमलेश कुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामभजन चौबे की पुत्रवधू कमलेश कुमारी चौबे ने भाजपा का दामन छोड़ दिया है। कमलेश कुमारी शुक्रवार को बसपा के आवास विकास कालोनी स्थित मंडल कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बसपा की मौजूदगी में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हो गईं। इससे तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को झटका लगा है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष मनोज कनौजिया ने बताया कि तरबगंज विधानसभा की राजनीति में अपनी हनक रखने वाले तरबगंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे रामभजन चौबे की पुत्रवधू कमलेश कुमारी चौबे का भाजपा से मोहभंग हो गया।
शुक्रवार को कमलेश कुुमारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हो गईं। बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी देवीपाटन मंडल पवन कुुुमार गौतम, मुख्य सेक्टर प्रभारी राजकुमार कुरील ने उन्हें पार्टी की सदस्या दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें