फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जूनियर बालिका फुटबॉल की टीम घोषित

Tue, 04 Aug 2026 08:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। 10 से 17 अगस्त तक अमेठी में प्रस्तावित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए देवीपाटन मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय सिंह ने बताया कि सोमवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अंडर 16 खिलाड़ियों का ट्रायल कराया गया था।
विज्ञापन

प्रदर्शन के आधार पर टीम चयनित की गई है। इसमें निहारिका चतुर्वेदी, विधि चतुर्वेदी, नव्या चौबे, अंशिमा चौबे, आसनी, शिवांशी चौबे, स्वर्णना मिश्रा, जनाया फरीद, रमशा फात्मा, रूबी, वेदिका सिंह, गौसिया बानो, आस्था सिंह, तान्या मिश्रा, निधि, सबरून, कुलसुम व मोहिनी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम अमेठी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न होनी है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें