फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नायब तहसीलदार ने परखी खाद वितरण की व्यवस्था

Tue, 04 Aug 2026 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
खाद के लिए कतार में खड़े किसान।
विज्ञापन
धानेपुर। माधवगंज साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लगी रही। किसान सुबह साढ़े छह बजे से ही समिति परिसर पहुंच गए थे, जबकि खाद वितरण करीब 10 बजे शुरू हुआ। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नायब तहसीलदार अनुराग पांडेय ने समिति का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने खाद के स्टॉक की जांच की और लाइन में लगे किसानों से वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। किसान रमेश और अमन ने बताया कि वे सुबह साढ़े छह बजे से कतार में थे, लेकिन दोपहर तीन बजे तक खाद नहीं मिल सकी थी।
जनार्दन प्रसाद, शेषमणि तिवारी और परशुराम ने भी लंबे इंतजार की बात कही। नायब तहसीलदार ने समय से वितरण के निर्देश दिए। सचिव दिवाकर तिवारी ने बताया कि पर्याप्त स्टॉक है। शाम साढ़े चार बजे तक एक हजार बोरी में से 580 बोरी खाद वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें