फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रोजगार मेला आज, आएंगी 12 कंपनियां

Mon, 13 Jul 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गोंडा में रोजगार मेला लगेगा। मेले में 12 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियों की ओर से 500 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए कंपनियों ने रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन किया है। इन कंपनियों की ओर से 500 से अधिक रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
मेले में अलग-अलग शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता वाले युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें