फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करते समय जीप चालक ने बालक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। रौजा-टिकरी रोड पर करदा चौराहे के समीप गुरुवार अपराह्न लगभग तीन बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रहे साइकिल सवार बालक को कुचल दिया। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चरौवा के नौशहरा निवासी दुखहरन का 7 वर्षीय पुत्र रवि अपनी बहन शालू (15) के साथ साइकिल से करदा चौराहा गया था। वह अपराह्न लगभग 3 बजे अपनी बहन के साथ लौट रहा था।
विज्ञापन

दोनों जब धोबही के सामने पहुंचे तभी सामने से गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली को ओवर टेक करके निकली तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल में ठोकर मार दी। रवि की मौके पर ही कुचल जाने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर बंधवा चौराहे की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने मृत बालक के शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें