फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विशेषज्ञ डाॅक्टरों के बिना निपट गया जन आरोग्य मेला

Sun, 23 Aug 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज करते डाॅक्टर। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है। विशेषज्ञ चिकित्सक मेले से दूरी बनाए रहते हैं। ऐसे में आयुष चिकित्सकों के सहारे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला निपटाया जा रहा है। रविवार को जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मेले का आयोजन किया गया। यहां आयुष चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कराने के साथ दवाएं दीं।
विज्ञापन

01.26 बजे तक 79 मरीजों का इलाज
परसपुर। पीएचसी त्योरासी में आयोजित मेले में आरबीएसके की चिकित्सक डॉ. शानू सिंह ने 1.26 बजे तक ओपीडी में 79 मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया इन दिनों फंगल संक्रमण, सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। रघुनाथ पुरवा निवासी ओम प्रकाश ने बताया उन्हें बुखार व पूरे शरीर में दर्द है। नये पुरवा के मित्रसेन ने पैर में जख्म, त्योरासी निवासी मालती ने गले में सूजन तथा उतरौला निवासी ननकऊ ने बुखार व सांस फूलने की समस्या बताई। फार्मासिस्ट आलम शेर खान ने बताया कि केंद्र पर प्रेग्नेंसी, शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन और बीपी की जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं। सीनियर लैब टेक्नीशियन प्रदीप सिंह और वार्ड बॉय धर्मेंद्र मौजूद रहे। (संवाद)

इनसेट जन आरोग्य मेले में मरीजों का हुआ उपचार
मसकनवा। मसकनवा पीएचसी में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में आयुष चिकित्सक डाॅ. डीसी वर्मा ने दोपहर एक बजे तक 32 मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट रोग संबंधी मरीज आए। सीएचओ संजना रावत ने गर्भवती महिलाओं का वजन माप, ब्लड जांच सहित अन्य स्वास्थ परीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार तथा आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड लेने की सलाह दी। वार्ड ब्वॉय अनूप कुमार ने मरीजों का पंजीकरण एलटी छांगुर प्रसाद ने ब्लड जांच तथा फार्मासिस्ट रमेश यादव ने दवाओं का वितरण करते मिले। (संवाद)
विज्ञापन

मेले में बिजली-पानी की व्यवस्था बदहाल
हलधरमऊ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहवापरसौरा में आयोजित जन आरोग्य मेले में दोपहर 12 बजे तक डॉ. उदेश कुमार ने 49 मरीजों का उपचार किया। एलटी अनूप कुमार ने छह मरीजों की मधुमेह व मलेरिया की जांच की। मेले के दौरान सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे मरीज और स्वास्थ्यकर्मी गर्मी से परेशान रहे। डॉक्टर को हाथ के पंखे से हवा करनी पड़ी। एएनएम शिवांशी सैनी ने बताया कि मेले के दौरान 13 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। स्टॉफ नर्स मुकेश कुमार व आशा कार्यकर्ता उमा सिंह उपस्थित रहीं। (संवाद)
एसीएमओ ने जन आरोग्य मेले का किया निरीक्षण
तरबगंज। बौरिहा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। 20 मरीजों का पंजीकरण कर उपचार किया गया। एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा ने मेले का निरीक्षण कर स्टाफ उपस्थिति पंजिका, ओपीडी रजिस्टर, किशोरियों के सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण और एंटी वेनम की उपलब्धता जांची। आयुष चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश भारती ने बताया कि वायरल फीवर, बुखार, खांसी, खुजली व सिरदर्द समेत अन्य बीमारियों के मरीजों का इलाज किया गया। (संवाद)

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज करते डाॅक्टर। संवाद

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज करते डाॅक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें