गोंडा। रोडवेज के बलरामपुर डिपो में तैनात एसएसआई (वरिष्ठ केंद्र प्रभारी) तरन्नुम बानो व चालक राजकुमार मिश्र ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। आरएम के आदेश पर एआरएम गोंडा कपिल देव ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एआरएम कपिलदेव ने बताया कि जनवरी में बलरामपुर डिपो के एसएसआई (वरिष्ठ केंद्र प्रभारी) तरन्नुम बानो ने चालक राजकुमार मिश्र पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए एआरएम बलरामपुर गोपीनाथ दीक्षित से शिकायत की थी। चालक ने भी एसएसआई पर ड्यूटी लगाने के लिए पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। एआरएम बलरामपुर ने आरएम देवीपाटन को रिपोर्ट भेजी थी। बताया कि आरएम के आदेश पर जांच की जा रही है। एसएसआई व चालक को बयान के लिए 15 मई को बुलाया गया है।
एआरएम ने चेकिंग टीम के दर्ज किए बयान
बलरामपुर-बढ़नी रूट पर रजबहा के पास 14 अप्रैल को मुख्यालय की चेकिंग टीम को एक बस में नौ यात्री बिना टिकट मिले थे। टीआई शमशुल व गिरजा शंकर ने चेकिंग की थी। जबकि बस के चेकिंग की जिम्मेदारी बलरामपुर के टीआई माजिद अली की थी। आरएम देवीपाटन ने टीआई को सस्पेंड कर चालक परिचालक को रूट से हटा दिया था। आरएम ने एआरएम गोंडा कपिलदेव को जांंच सौंंपी थी। एआरएम ने बताया कि मंगलवार को चेकिंंग टीम के टीआई शमशुल, गिरजा शंकर व माजिद अली के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।