फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में इंटर की छात्रा की मौत, दो घायल

Mon, 12 Jan 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नंदिनी। फाइल फोटो
विज्ञापन
खोड़ारे। गिन्नीनगर बाजार में अंधे मोड़ पर सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ंत में बाइक सवार इंटर की छात्रा की मौत हो गई। वहीं, छात्रा की सहेली व ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। दो घंटे की मान मनौव्वल के बाद परिजन माने। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

नरहरपुर सुमहिया गांव निवासी रामजीवन ने बताया कि उनकी बेटी नंदिनी (18) गर्ग इंटर कॉलेज हथियागढ़ में इंटर की छात्रा थी। सोमवार सुबह वह अपनी सहेली रोशनी (18) निवासी बभनगांव और ममेरे भाई सनी निवासी अल्लीपुर के साथ बाइक से प्री बोर्ड परीक्षा देने जा रही थी। बाइक सनी चला था।
गौराचौकी-बभनान मार्ग पर गिन्नीनगर बाजार में अंधे मोड़ पर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें तीनों बाइक से गिर गए। ट्रॉली के पहिये से कुचलकर नंदिनी की मौत हो गई। सनी और रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गए। रोशनी को अयोध्या व सनी को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रामजीवन के मुताबिक सनी हेलमेट पहने था। मगर बाइक इतनी तेज गिरी कि हेलमेट टूट गया।
विज्ञापन

कोतवाल यशवंत कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

अतिक्रमण ने ले ली बेटी की जान
हादसे में नंदिनी की मौत से मां कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि गिन्नी नगर चौराहे पर लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। इससे अल्लीपुर रोड से आने वाले लोगों को गौराचौकी-बभनान मार्ग दिखाई नहीं देता है। इसलिए यहां अक्सर हादसे होते हैं और लोगों को जान गंवानी पड़ती है। अतिक्रमण की वजह से ही हादसे में नंदिनी की जान चली गई। उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है, जिससे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें