फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों एवं पंचायत भवनों की गुणवत्ता की जांच के आदेश

विज्ञापन
गोंडा के आयुक्त सभागार में अधिकारियों संग मंडलीय समीक्षा करते आयुक्त एसवीएस रंगाराव। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। निर्माण कार्यों से जुड़ी जिन परियोजनाओं में 70 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण हो चुका है उन्हे दिसंबर माह के अंत तक हर हालत में पूर्ण कराया जाए। इसके साथ ही इनके निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखने को भी स्थलीय जांच करायी जाए।
विज्ञापन

इसके घेरे में विशेषतौर पर निर्मित हो रहे सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन आएंगे। यह निर्देश देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने दिया। वह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता से जुड़े कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने मंडल के सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह नियमित समीक्षा करते हुए प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत उपलब्धियां हासिल करायें।
इस दौरान जहां पर टेंडर प्रक्रिया चल रही है वहां उसे शीघ्र पूर्ण कराकर कार्य प्रारंभ कराया जाए। जिन सेतुओं पर एप्रोच रोड नहीं बनी है, उन पर कार्यदायी संस्थाएं जिम्मेदारी के साथ एप्रोच रोड बनवाएं तथा यदि कहीं पर कठिनाई है तो संबंधित जिलाधिकारी से उसका निराकरण कराया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में इंट्री पॉइंट पर बोर्ड लगवाए जाने तथा सड़कों, स्कूलों के साथ अन्य आवश्यक स्थलों पर निर्धारित इंडिकेटर, साइन बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर व जेब्रा साइन बनवाने को भी निर्देशित किया गया।
कमिश्नर ने धान खरीद में किसानों को किसी भी तरह की परेसानी न होने देने की ताकीद करते हुए चेताया कि इसमें किसी भी तरह की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित केंद्र प्रभारी को जवाबदेह मान कर कार्रवाई तय होगी।
समीक्षा बैठक में आयुक्त ने विकास कार्यक्रमों, कानून व्यवस्था तथा कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की भी समीक्षा करते हुए कोरोना संक्रमण के नए स्वरूप से निबटने को सभी चिकित्सकीय इंतजाम पहले से दुरस्त बनाने का निर्देश भी दिया।
कहा कि इसके संक्रमण से बचाने के लिए कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने की जागरूकता का भी प्रचार प्रसार कराया जाए। बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी गोंडा मार्कंडेय शाही, जिलाधिकारी बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, तथा मुख्य विकास अधिकारी गोंडा शशांक त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें