फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व सीडीओ लगातार करें औचक निरीक्षण, लापरवाहों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आयुक्त देवीपाटन मंडल ने शुक्रवार को विकास कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा की। समीक्षा से पहले ही कमिश्नर ने डीएम व सीडीओ को नियमित निरीक्षण करने तथा कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों को कतई न छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

मंडलायुक्त महेन्द्र कुमार ने पौधरोपण अभियान, संचारी रोग नियंत्रण अभियान व स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक व वन विभाग के अधिकारी स्कूलों में पंपलेट बंटवाएं और बच्चों के माध्यम से रूट लेबल पर जागरूकता फैलाने का काम करें। आशा बहुओं की समस्याओं और समय से मानदेय भुगतान न होने के मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं।
विज्ञापन

उन्हें कोई प्रभारी चिकित्साधिकारी कतई परेशान न करें और उनसे संबन्धित जो देयक लंबित हों उन्हें भुगतान कराकर सभी सीएमओ अपने-अपने डीएम के माध्यम से उन्हें रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश दिए हैं कि डीएम, सीडीओ व एसडीएम सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का औचक निरीक्षण करें तथा वहां पर भोजन, रहने, शौचालय तथा पानी आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।
एडी बेसिक को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अन्दर मंडल के सभी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों का वितरण करा दिया जाए तथा इसकी लिखित रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारियों से ली जाएं। उन्होंने निर्देश दिए ऐसे लाभार्थी जिन्होंने आवास योजना का लाभ अपात्र होते हुए भी ले लिया उनसे रिकवरी कराई जाए।
जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही भी की जाये। ऐसी ग्राम पंचायतें जहां पर सबसे कम व सबसे अधिक धन का व्यय मनरेगा के तहत हुआ है, उन ग्राम पंचायतों की जांच कराकर कठोर कार्रवाई की जाय। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुसार 2022 तक हर बेघर को आवास मुहैया कराने के लक्ष्य पर अधिकारी काम करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की मानीटरिंग स्वयं सीडीओ को करने के निर्देश दिए हैं। पेंशन योजनाओं के लम्बित आवेदनों को आगामी 20 जुलाई हर हाल में निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।
राशनकार्डों में लाभार्थियों की आधार सीडिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीएम गोंडा डॉ. नितिन बंसल, डीएम बहराइच शंभू कुमार, डीएम बलरामपुर कृृष्णा करुणेश, डीएम श्रावस्ती ओम प्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें