फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा समेत छह सिपाही सस्पेंड

Mon, 27 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
पुल‌िस - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
शामली के एक बंदी को हरियाणा के करनाल जिले के न्यायालय पर पेशी के लिए ले जाते समय रास्ते में अभिरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के मस्ती करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एक दारोगा सहित छह सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। बताया जाता है कि यह बंदी हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में यह कई मामलों में वांछित अपराधी है और उसे मौजूदा समय गोंडा के मंडल कारागार में निरुद्ध रखा गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शामली जिले के ग्राम बलवा निवासी व शातिर अपराधी मेहताब कई गंभीर अपराधों के मामले में गोंडा कारागार में निरुद्ध था। 25 जून को उसे गोंडा से सरकारी वाहन से पेशी के लिए मेरठ ले जाया जा रहा था।

रास्ते में मेरठ करनाल राजमार्ग पर पौहल्ली मोड़ के पास स्थित शुभ भोजनालय ढाबे में वे सभी लोग रुके। आरोप है कि अभिरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने इस अपराधी को बिना हथकड़ी के ही ढाबे में खुला छोड़ दिया और खुद भी मौज मस्ती करने चले गए। इसकी सूचना जिला मुख्यालय के आला अफसरों को दी गई।
विज्ञापन


एसपी ने मामले की पड़ताल कराई तो शिकायत सही मिली। इस पर एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसआई सुशील कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी राम कृपाल प्रसाद, सिपाही रवींद्र कुमार, कन्हैया प्रसाद वर्मा, शिव पाल शर्मा, अरविन्द सिंह व चालक जय प्रताप सिंह को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

इस मामले में एएसपी आरके सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों की लापरवाही पर एसपी ने उन्हें रविवार की देर शाम निलंबित करने की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें