फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाजपा विधायक की एसयूवी से कुचलकर मासूम की मौत

Sun, 02 Mar 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कटरा बाजार के  दयारामपुरवा में हादसे के बाद खड़ी एसयूवी। -संवाद
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। थाना क्षेत्र के दयाराम पुरवा में रविवार को भाजपा विधायक बावन सिंह की एसयूवी से कुचलकर चार वर्षीय करिश्मा की मौत हो गई। इसके बाद चालक एसयूवी छोड़कर भाग गया। विधायक का भतीजा गोलू दो गाड़ियों का काफिला लेकर गांव में एक शादी समारोह में गया था। वहां पानी लेकर लौट रही मासूम एसयूवी की चपेट में आ गई। पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


दयाराम पुरवा निवासी राजेश कुमार यादव पत्नी मनीषा, बेटी अंशिका (06) और करिश्मा (04) के साथ रहते हैं। राजेश ने बताया कि रविवार को उनके गांव में पवन कुमार श्रीवास्तव की बेटी की शादी थी। विधायक का भतीजा गोलू कई दोस्ताें के साथ दो एसयूवी से गांव आया था। इसी बीच बेटी करिश्मा हैंडपंप से पाने लेने गई थी। शाम चार बजे वह तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आ गई। एसयूवी से कुचलने से करिश्मा की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग जुटने लगे तो चालक एसयूवी मौके पर ही छोड़कर भाग गया।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसयूवी भाजपा विधायक बावन सिंह के नाम पंजीकृत है। एसयूवी पीछे करते समय हादसा होने की बात सामने आई है। हालांकि घटना के वक्त एसयूवी कौन चला रहा था और हादसा कैसे हुआ? इसकी जांच की जा रही है। एसयूवी को कब्जे में लेने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बेटी का शव देख बिलख पड़ीं मनीषा
करिश्मा का क्षत-विक्षत शव देखकर मां मनीषा बिलख पड़ीं। उन्होंने बताया कि हादसा करने वाली गाड़ी विधायक की है। उसमें एक आदमी बैठा था। कटरा बाजार से सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने पहाड़ापुर पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें