उमरी बेगमगंज। बरौली के रामदास पुरवा निवासी सुनील मिश्र ने बताया कि शनिवार को गांव के हरिश्चंद्र पाल का दो वर्षीय बेटा अनीस घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूबने लगा। खेत जा रहे सुनील की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत बच्चे को गड्ढे से निकाल लिया। समय रहते पानी से निकाले जाने से मासूम की जान बच गई।
ग्रामीणों के अनुसार गांव का यह मुख्य मार्ग है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल होते हैं। जिस गड्ढे में मासूम गिरा, वह करीब चार फीट गहरा है। रघुनंदन मिश्रा, प्रताप नारायण मिश्रा, शिव शरण पांडेय, राम रंग पांडेय आदि ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने और इंटरलॉकिंग कराने की मांग की है।