फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रक्षाबंधन पर मेहनौन में 13 घंटे गुल रही बिजली

Sat, 29 Aug 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर। रक्षाबंधन पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे मेहनौन में धरे रह गए। शुक्रवार रात आठ बजे गुल हुई बिजली शनिवार सुबह नौ बजे बहाल हो सकी। करीब 13 घंटे तक 50 हजार की आबादी परेशान रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर घरों में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच रात आठ बजे बिजली गुल हो गई। लोगों ने विद्युतकर्मियों को फोन किया, लेकिन रातभर आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। अवर अभियंता अवनीश पांडेय ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई। फाॅल्ट तलाशने के बाद भी सफलता नहीं मिली तो शनिवार सुबह मेहनौन उपकेंद्र को धानेपुर विद्युत उपकेंद्र से जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई। भूमिगत हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट तलाशने का काम जारी है।
चालू करते ही फुंक गया ट्रांसफार्मर
सुभागपुर के त्रिकोलिया में पांच दिन पहले 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। शुक्रवार को वर्कशॉप की टीम ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया, लेकिन चालू करते ही वह भी फुंक गया। मसकनवा संवाद के अनुसार छपिया, भोपतपुर, बगदर, गौराचौकी, मसकनवा और ऐलनपुर समेत कई क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रही। जेल रोड और अंबेडकर चौराहे समेत अन्य इलाकों में भी बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई
रक्षाबंधन को देखते हुए सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए गए थे। किसी क्षेत्र में विशेष तौर पर बिजली प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

— सुशील कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें