तेजी से बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या
ये हैं डेंगू के प्रमुख लक्ष्मण
डेंगू बुखार के लक्षण आमतौर पर संक्रमण के चार से छह दिन बाद शुरू होते हैं तथा 10 दिनों तक रहते हैं। इसमें अचानक तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द थकान, जी मिचलाना, उल्टी आना, दस्त होना, त्वचा पर लाल चकत्ते, जो बुखार आने के दो से पांच दिन बाद दिखाई देते हैं, मसूड़ों से हल्का रक्तस्राव आदि शामिल हैं। कभी-कभी डेंगू बुखार के लक्षण हल्के होते हैं और यह फ्लू या अन्य वायरल संक्रमण के समान हो सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः- सीएम योगी को जान से मारने की धमकी: मामले की जांच के लिए मुंबई जाएगी एटीएस की टीम
घर के आसपास न जमा होने दें पानी
जिला मलेरिया अधिकारी एसजेडए जैदी ने बताया कि डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर अक्सर दिन के समय में काटता है। कूलर, टंकी, घड़ा व पुराने टायरों में भरे पानी में ये मच्छर अंडे देते हैं। अपने आस-पास जल जमाव न होने दें। साफ सफाई व मच्छरदानी का प्रयोग करके बीमारी से बचा सा सकता है।