फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने झाेंकी ताकत

Wed, 14 Sep 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
प्रगति अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर चल रही तीसरे चरण की स्पर्धा संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रगति अभियान के तहत ब्लॉकों पर चल रही तीसरे चरण की खेल प्रतियोगिता में बुधवार को कबड्डी, खो-खो व वॉलीबॉल के फाइनल मैच खेले गए। इन मुकाबलों में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिले स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता के चौथे चरण में अपनी जगह बनाई। ब्लॉक स्तर पर जीतने वाले एकल स्पर्धा के खिलाड़ी व टीमें अब जिले स्तर पर होने वाले मैचों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन


प्रगति अभियान के अंतर्गत चल रही खेल प्रतियोगिता के ब्लॉक स्तरीय तीसरे चरण के खेलोे का बुधवार को समापन हो गया। प्रगति अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर व न्याय पंचायत स्तर की दो बाधाओं को पारकर तीसरे चरण के ब्लाक स्तरीय मुकाबले में पहुंचे इन खिलाड़ियों ने जैसे अपनी सब कुछ इस फाइनल मैच के लिए बचा रखा था।

मुजेहना के बीएचडी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चल रहे खो-खो के मुकाबले में ग्रामीण क्षेत्र के जिगना बाजार के रामशब्द जगदंबा प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने जीत हासिल कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा सुविधा की मोहताज नही होती।
विज्ञापन


इटियाथोक ब्लॉक में जोनल प्रभारी विश्वजीत यादव, अतुल यादव व संदीप शुक्ला की देखरेख में खेल प्रतियोगिता कराई गई। यहां कबड्डी के मैच में बालक वर्ग में करमडीह व बालिका वर्ग में करुआपारा की टीम ने जीत हासिल की। मनकापुर में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन एपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया।

यहां जोनल प्रभारी रघुराज सिंह के निर्देशन में  भिटौरा, मनकापुर, वीरेपुर, अशरफपुर, करोहामान, बल्लीपुर, जगन्नाथपुर धुसवाचांद व मधाईपुर की टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कटरा बाजार ब्लॉक में वॉलीबॉल के मैच में जगदीशपुर के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपना मैच जीता। इस चरण में जीतने वाली टीमें अब चौथे चरण में जिले स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें