फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: केंद्रीय राज्यमंत्री मामले में पुलिस बोली-अभी नहीं मिला न्यायालय का आदेश

Wed, 13 Aug 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा।
विज्ञापन

जमीन का बैनामा बैक डेट में कराकर जमीन मालिक को धमकाने के आरोप में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए न्यायालय का आदेश बुधवार को कोतवाली नहीं पहुंचा। मनकापुर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि आदेश आने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
भिटौरा गांव निवासी अजय सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय राज्यमंत्री अपने प्रतिनिधि के माध्यम से परेशान कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज करवा रहे हैं। सुलह करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से कई बार की गई। डीआइजी से लेकर थाने तक गुहार लगाई। किसी ने नहीं सुनी। अब न्यायालय ने कार्रवाई का आदेश दिया है। अजय ने खुद की जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले में कीर्तिवर्धन सिंह के निजी सचिव राजेश सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण का अध्ययन कर रहे हैं। जल्द ही वास्तविक तथ्यों से अवगत कराया जाएगा। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री के अधिवक्ता सहदेव यादव ने भी बाद में जानकारी देने की बात कही।

इस मामले में हमारा बोलना ठीक नहीं : बृजभूषण
-कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से जब केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री के विरुद्ध एफआईआर के आदेश पर बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में हमारा बोलना ठीक नहीं है। यही नहीं, पार्टी के अन्य नेता भी मामले में चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन


पहले भी दर्ज हो चुका है मुकदमा
इससे पहले 01 फरवरी 2024 को भी कीर्तिवर्धन सिंह और दो पुलिस निरीक्षकों समेत 12 लोगों के खिलाफ मनकापुर कोतवाली में डकैती व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें एक गुरुद्वारे पर कब्जा, मारपीट और लूट के चर्चित मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया था। मनकापुर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि इस मुकदमे की जांच के बाद एफआर की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें